
M-OASIS का राष्ट्रीय विस्तार, टोल-फ्री सेवा और नई उत्पाद श्रृंखला लॉन्च करने का ऐलान
वाराणसी, डबल किंग इंडस्ट्रीज़ एलएलपी के प्रमुख ब्रांड M-OASIS ने वाराणसी में आयोजित वार्षिक वितरक सम्मेलन-2026 में राष्ट्रीय विस्तार की घोषणा की। होटल ताज गंगेज में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से 150 से अधिक वितरक शामिल हुए।
कंपनी के सीएमडी संजय सिन्हा ने बताया कि वर्ष 1989 में वाराणसी से शुरू हुई कंपनी आज 350 से अधिक अधिकृत वितरकों और 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने अखिल भारतीय टोल-फ्री ग्राहक सेवा शुरू करने, देशभर में सर्विस सेंटर बढ़ाने तथा एयर कूलर की नई श्रृंखला लॉन्च करने की घोषणा की। सम्मेलन में वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वितरकों को एलईडी टीवी, एसी, मोबाइल फोन, एक्टिवा और रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। कंपनी ने गुणवत्ता, उचित मूल्य और बेहतर ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
