माथुर वैश्य शाखा सभा वाराणसी के रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तवीरों का हुआ सम्मान

वाराणसी, माथुर वैश्य शाखा सभा, वाराणसी द्वारा रविवार को दीप भवन, रथयात्रा में स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य फार्मर ऑफिसर वाराणसी आनंद सिंह राजपूत तथा निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने समाज के रक्तवीर पी. विवेक सोनी को सम्मानित किया। शहर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने मुख्य अतिथियों एवं एसएसपी मंडलीय जिला चिकित्सालय वाराणसी की डॉक्टर रोम का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उपाध्यक्ष अंजय गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अतिथियों और चिकित्सकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर में एसएसपी मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी की टीम के सहयोग से लगभग 110 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से रिफ्रेशमेंट, फल एवं उपहार प्रदान किए गए। शिविर संयोजक गौरव गुप्ता तथा सहसंयोजक मनीष गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में शाखा सभा के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष अंजय गुप्ता, मंत्री मयंक सोनी, उपमंत्री गौरख गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोष निरीक्षक उमेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य संतोष गुप्ता सहित संरक्षक मंडल, महिला मंडल, सेवादल एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।” शाखा सभा के मंत्री मयंक सोनी ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed