
50 करोड़ की संपत्ति विवाद के बाद फिर चर्चा में नितेश राय, नए शिकायत पत्र में करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर मनोहर लाल शेवरमानी, रीतिक शेवरमानी, रमेश चंद्र सिंह समेत अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैतृक भूमि हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। शिकायत में नितेश राय की भूमिका भी संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वैधानिक हिस्सेदारी से अधिक भूमि का फर्जी बैनामा कर करोड़ों रुपये का लाभ लिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले में पहले भी रोहनिया थाने और पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कथित रूप से उनके नाम के दुरुपयोग से इनकार किया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में एसीपी ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
