Oplus_131072

रात्रि गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने गौ-तस्करी के शक में गौवंशीय पशुओं से भरा टेंपो रोका चालक गिरफ्तार अन्य साथी फरार जंगल में गौवंशीय पशुओं को छोड़ने का निकला मामला पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

जनपद बदायूं,कुवर गांव।थाना क्षेत्र के गांव बरखिन में रविवार रात्रि में दो सिपाही ड्यूटी पर थे जहां लगभग ग्यारह बजे उन्हे एक टेंपो आता दिखाई दिया जिसमें गौवंश भरे हुए थे पुलिस को आशंका हुआ कि गौवंशीय पशु गौ-तस्करी को ले जाए जा रहे हैं सिपाहियों के रोकने पर टैंपो चालक भागने का प्रयास करने लगा सिपाहियों ने थाना पुलिस को सूचना दी तो थाने से दो गाड़ी पुलिस और एक डायल 112 पुलिस मौके पर दौड़ गई जहां पुलिस ने घेराबंदी कर टेंपो चालक को पकड़ लिया,जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार रामगोपाल मौर्य पुत्र रामदास निवासी बागरपुर थाना भमोरा को टेम्पो में गौवंशीय पशुओं बरखिन के जंगल में छोड़ने को लाया था उसके गांव के प्रमोद,नवाब और वीरेश ने टेंपो में मक्का ले जाने का बहाना बनाकर किराए पर टैंपो बुक किया था पुलिस के मुताबिक टेम्पो से एक गौवंशीय पशु बरामद हुआ है जिसे सुरक्षित कस्बे के एक युवक की सुपुर्दगी में दे दिया गया है अन्य गौवंशीय पशुओं को आरोपी मौके पर ही छोड़कर भाग गए।थाना प्रभारी निरीक्षक अनित कुमार ने बताया कि गौवंशीय पशुओं को ले जाए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी कार्यवाही करते हुए टेम्पो चालक रामगोपाल मौर्य को हिरासत में लिया गया है मामले की जांच की जा रही है

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *