हाथरस। वार्ड संख्या 25 के सभासद सुंदरम शर्मा ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का अपने आवास पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।


इस अवसर पर सभासद सुंदरम शर्मा ने कहा कि पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में उनके वार्ड में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनहित के कार्यों में उनके सहयोग के लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
कार्यक्रम में ईईएसएल (EESL) लाइट ठेकेदार अनिल शर्मा, कृष्णा चौधरी, जितेंद्र पांडे, चंद्र प्रकाश, शिवम पंडित तथा सभासद सुंदरम शर्मा के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

43 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *