मितौली खीरी, 20 जुलाई 2026। मितौली तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी संत दास पवार ने आज दिनांक 20 जुलाई दिन सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और तहसील के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।

उप जिलाधिकारी संत दास पवार ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनहितकारी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराने की बात कही।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *