रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा एमडी न्यूज़

बाराबंकी के थाना सफदरगंज क्षेत्र में सफदरगंज–बदोसराय मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से आगे कल्याणी नदी के निकट पुल के पास सड़क धंस जाने से गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क धंसने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) की उदासीनता के चलते अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि दुर्घटना से बचाव के लिए मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है, न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बोरी में मिट्टी भरकर या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और दिन-रात भारी वाहनों सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

30 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed