शाहजहाँपुर तिलहर: अवैध खनन माफिया का आतंक। कवरेज करने गए पत्रकार पर तमंचे से हमला, फायरिंग। SP से सुरक्षा की गुहार


लोकेशन शाहजहांपुर
रिपोर्टर विक्रम सिंह


शाहजहाँपुर। जनपद में अवैध खनन माफिया अब इतने बेलगाम हो गए हैं कि सच दिखाने गए पत्रकारों पर भी जानलेवा हमले हो रहे हैं। ताजा मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है जहां दैनिक आयोध्या टाइम्स के पत्रकार अंकित वर्मा पर अवैध बालू खनन की कवरेज करने के दौरान दबंगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पत्रकार को पीटा, तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और भागते समय फायरिंग भी की। पीड़ित पत्रकार ने SP शाहजहाँपुर से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

रटा पुल पर लगा दी घात
पीड़ित पत्रकार अंकित वर्मा पुत्र राजकुमार, निवासी बख्तियारपुर गौटिया ने बताया कि 18 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि तिलहर-निगोही मार्ग पर रटा पुल के पास अवैध बालू खन धड़ल्ले से हो रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

आरोप है कि रामलखन कुशवाहा पुत्र राजेन्द्र निवासी खलील कटरा, तिलहर नगर अपने 8-10 साथियों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा था। सभी के हाथों में डंडे और अवैध तमंचे थे। पत्रकार को देखते ही दबंगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

बहुत बड़ा पत्रकार बनता है” कहकर दी धमकी
अंकित का आरोप है कि रामलखन कुशवाहा ने तमंचा उनकी कनपटी पर लगाकर कहा तू बहुत बड़ा पत्रकार बनता है, आज तुझे जान से मार देंगे इसके बाद दबंगों ने उनसे जबरन पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के खिलाफ गाली दिलवाई और उसका वीडियो बना लिया ताकि पत्रकार को बाद में फंसाया जा सके।

इसी दौरान सड़क पर वाहनों की आवाज सुनकर आरोपी नहर में छिप गए। मौका पाकर पत्रकार वहां से जान बचाकर भागे। आरोप है कि भागते समय पीछे से जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई। ईश्वर की कृपा से पत्रकार बाल-बाल बच गए। इस हमले में उनके शरीर पर कई जगह गुम चोटें आई हैं।

माफिया को सत्ता का संरक्षण? पत्रकारों में आक्रोश
पत्रकार ने पहले 20 जुलाई कोतवाली तिलहर में तहरीर दी थी। लेकिन कार्रवाई न होते देख 21 जुलाई को SP शाहजहाँपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

पत्रकार संगठनों का कहना है कि अवैध खनन माफिया को सत्ता और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है तभी इतने हौसले से पत्रकारों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि अवैध खन में शामिल लोगों और हमलावरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो और पत्रकार को सुरक्षा दी जाए।

पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *