MD NEWS बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर। शहर की नागरिक समस्याओं के स्थाई निस्तारण और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी ने एक विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की है। इस योजना के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे नगर क्षेत्र में पदयात्रा निकालेंगे। इसके जरिए वार्डों की मूलभूत समस्याओं को करीब से जानकर उनके निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
​शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद मोहम्मद आरिफ (गुड्डा) ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से नगर पालिका में सभासद के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा प्रयास किया है कि उनके वार्ड अहमदगंज सहित पूरे शहर के नागरिकों को नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े। वे समय-समय पर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
​पदयात्रा के माध्यम से हर वार्ड की समस्याओं की एक सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उनका त्वरित और स्थाई समाधान कराया जाएगा
मोहम्मद आरिफ (गुड्डा) शहर कांग्रेस अध्यक्ष
​स्वच्छ पेयजल और सफाई पर विशेष जोर
​पेयजल प्राथमिकता नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हाल ही में जिलाधिकारी से मिलकर पेयजल आपूर्ति बेहतर करने का अनुरोध किया गया है, जिस पर डीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
​श्रावण मास की तैयारी: आगामी श्रावण मास को देखते हुए पदयात्रा के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया जाएगा, ताकि शिवभक्तों और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *