रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना नीमगांव क्षेत्र में मारपीट एवं आपसी विवाद के मामलों में नीमगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनज़र सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान किया और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी मितौली के न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मितौली के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक प्रवीर गौतम के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था अभियान के तहत की गई।

नीमगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने, मारपीट, उपद्रव और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

एम डी न्यूज़ अपील: किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *