तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

मोहनलालगंज पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश कुमार व ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पीजीआई क्षेत्र के कल्ली में भव्य स्वागत किया गया। पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश कुमार एवं गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजसेवी, ग्राम प्रधान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। स्वागत के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिसोर्ट में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कल्ली में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह, बृजेश वर्मा, विकास पटेल, सुनील पटेल, बाराबंकी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रवि आर. वर्मा, सौरभ पटेल, विपिन, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *