हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रशासन ने शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, तहसीलदार, नगर पालिका की टीम तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।


प्रशासन ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से घास की मंडी, बस स्टैंड और आगरा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया।


कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से विरोध और नोकझोंक करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और अभियान शांतिपूर्वक जारी रहा।


एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा न करें तथा शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed