MD NEWD बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट अशफाक अहमद
आईजी ने डीएम-एसपी संग कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

फतेहपुर । जिले में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव तथा अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, वीआईपी मार्ग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी प्रबंधों को और अधिक मजबूत एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
