BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार

हबीबपुर सिकरी हादसे में सराहनीय राहत एवं बचाव कार्य पर थाना फुगाना पुलिस टीम को मिला सम्मान

MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले), बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। हबीबपुर सिकरी में भारी बारिश के दौरान मकान गिरने की दर्दनाक घटना में रातभर चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली थाना फुगाना पुलिस टीम को बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान ने प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया है।

विधायक राजपाल सिंह बालियान ने अपने प्रशस्ति पत्र में कहा कि 19 जुलाई 2026 की रात हादसे की सूचना मिलते ही थाना फुगाना पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने, घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य को तेज़ी से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की।

MD NEWS बहुआयामी समाचार की ओर से भी थाना फुगाना पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों को इस सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में दिखाई गई उनकी बहादुरी और संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करती है।

58 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *