तरबगंज में धान की रोपाई के दौरान ट्रैक्टर चालक पर हमला, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
गोंडा। जनपद गोंडा के तरबगंज क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए खेत की लेवा कर रहे ट्रैक्टर चालक पर कुछ ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक खेत की तैयारी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हमले के कारण चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। गोंडा तरबगंज रिपोर्टर मदन लाल


