BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार

हबीबपुर सीकरी हादसे में थाना फुगाना पुलिस की बहादुरी को सलाम, SI अजीत कुमार व कांस्टेबल रामेंद्र सिंह की मानवता बनी मिसाल — MD NEWS करेगा सम्मानित

MD NEWS | बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। हबीबपुर सीकरी में मकान की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के दौरान थाना फुगाना पुलिस ने साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा परिचय दिया, जिसकी ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार SI अजीत कुमार और कांस्टेबल रामेंद्र सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे में उतरकर लगातार राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बचाव कार्य के दौरान कांस्टेबल रामेंद्र सिंह की वर्दी पूरी तरह मिट्टी और मलबे से भर गई तथा उनका एक जूता भी मलबे में दब गया, लेकिन उन्होंने नंगे पैर ही राहत कार्य जारी रखा और बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे रहे।

पुलिस टीम ने मलबे से दो बच्चों को जीवित निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया, जबकि दुर्भाग्यवश पिता सहित चार बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से थाना फुगाना पुलिस भी बेहद भावुक और दुखी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने अंतिम क्षण तक हर संभव प्रयास किया, लेकिन सभी को बचाया नहीं जा सका।

ग्रामीणों ने SI अजीत कुमार, कांस्टेबल रामेंद्र सिंह और पूरी थाना फुगाना पुलिस की बहादुरी, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जांबाज़ पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

MD NEWS बहुआयामी समाचार ने निर्णय लिया है कि मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की इस मिसाल के लिए SI अजीत कुमार एवं कांस्टेबल रामेंद्र सिंह को चैनल की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

“साहस, सेवा और समर्पण की यह मिसाल हमेशा समाज को प्रेरित करती रहेगी।”

17 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *