बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी। ब्लॉक पसगवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्हापुर किसान चौराहे से पसगवां जाने वाला पीडब्ल्यूडी का मुख्य मार्ग लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर कई दिनों से पानी भरा होने के कारण राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। लगातार जलभराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। राहुल,ओमकार,दीपक,विपिन, रविंद्र महेंद्र,स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराकर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed