प्रतियोगिताओं का छठा दिन

बच्चों को नेक , सबल और सफल बनाना ही हमारा लक्ष्य: आचार्य संजीव रूप

एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में चल रही आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों की प्रतियोगिताओं के छठे दिन राइफल शूटिंग तलवार बाजी तथा लाठी का संचालन प्रतियोगिता हुई । शूटिंग तलवार व लाठी संचालन में कु० उर्वशी आर्य प्रथम रही द्वितीय स्थान भावना आर्य को प्राप्त हुआ तीसरे स्थान पर नीरज आर्य रहे । बच्चों की शिक्षा कुमारी आचार्य तृप्ति आर्य ने भी शूटिंग में सटीक निशाने लगाए और बच्चों को भविष्य में लगातार राइफल और तलवारबाजी सीखने तथा जूटो कराटे सीखने के लिए प्रेरित किया । आर्य संस्कारशाला के संस्थापक आचार्य संजीव रूप ने सभी प्रतियोगिताएं अपने निर्देशन में कराई और कहा “हमारा उद्देश्य ग्रामीण अंचल में रहने वाले बच्चों को स्वस्थ और सबल बनाना है , तथा उनको व्यवहार का ज्ञान देकर के एक नेक इंसान बनाना है ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *