रिपोर्टर अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज

विकास खण्ड मवई के ग्राम बाबूपुर व रतनपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्राम चौपाल में आई हुई समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।ग्राम बाबूपुर में हुई ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम चौपाल में दो समस्याएं शौचालय के सम्बन्ध में आई थी। उनको ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है।इसी प्रकार एक समस्या परिवार रजिस्टर की नकल के सम्बन्ध में आई थी।उन्होंने बताया कि जांच करने के बाद ही परिवार रजिस्टर की नकल जारी की जायेगी।इस अवसर पर रोजगार सेवक संतोष कुमार,वीरेंद्र कुमार,विक्रमजीत,हीरालाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।इसी प्रकार ग्राम रतनपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ग्राम चौपाल में एक समस्या खड़ंजा निर्माण को लेकर थी।जिसे आज ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।दूसरी समस्या आवास को लेकर थी उसका सर्वे पूर्व में हो चुका है।तीसरी समस्या शौचालय की दूसरी किस्त को लेकर आई हुई समस्या पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने बी सी जितेंद्र तिवारी से बात कर समस्या का निस्तारण करा दिया।रवि कुमार ने बताया कि चौथी समस्या पेंशन के सम्बन्ध में थी। पेंशन की समस्या के बारे में के वाई सी कराने के लिए कहा गया।इस अवसर पर रोजगार सेवक,पंचायत सहायक आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
