परिषदीय विद्यालय के गुणवत्ता विकास व प्रशासनिक कार्यो की हुई समीक्षा

निपुण भारत के विभिन्न पैरामीटर पर भी हुई समीक्षा
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में शनिवार को प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने शिक्षकों से सभी विभागीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय कार्य समय से पूरा न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि यह बैठक विद्यालय के गुणवत्ता विकास और प्रशासनिक कार्य को लेकर की गई। उन्होंने कहा कि नवीन नामांकन प्रक्रिया गतिमान है सभी शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में 20 बच्चों का नामांकन कार्य पूरा करें साथ ही बच्चों की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षक डायरी प्रतिदिन पूरा करें और विभागीय दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य समय से पूरा करें। नवीन नामांकन अंतर्गत जिन बच्चों का आधार अभी तक नहीं बना है उनका आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में शिक्षक तेजी लाएं। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि यू डाइस प्लस का कार्य पूर्ण किया जाना, समर्थ ऐप पर कार्य पूर्ण करना, नवभारत साक्षरता अभियान में निरीक्षण का सर्वे कार्य पूर्ण करना व ड्रॉप बॉक्स को अपडेट तथा इंपोर्ट करना, आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाई जाने की रिपोर्ट देना, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन करना आदि कार्य आवश्यक है। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, एआरपी दीपक रामदयाल, शेषराम यादव, इश्तियाक अहमद, पवन श्रीवास्तव ,प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्रा, नंदलाल, सुनील सिंह, परितोष ओझा, आरिफ उस्मानी, अगेय कुमार गौतम, अहमद सईद,राहत जहां, अफशां फातिमा आदि लोग मौजूद रहे।
