रिपोर्टर – रजनीश कुमार

औरैया
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठन को जनपद औरैया में और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पंचायत अटसू के श्रीनगर वार्ड निवासी विवेक मिश्रा को संगठन का जिलाध्यक्ष, औरैया मनोनीत किया है।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिवेदी संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ अटसू स्थित विवेक मिश्रा के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विवेक मिश्रा को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिवेदी ने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक मिश्रा अपने नेतृत्व में संगठन को जनपद औरैया में नई मजबूती देंगे तथा किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनकी आवाज को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा।

इस अवसर पर मौजूद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विवेक मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *