
कम्पोजिट विद्यालय असरासी में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
जनपद बदायूं,कादरचौक कम्पोजिट विद्यालय असरासी में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की करीब 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. जुगल किशोर ने मेहंदी के आयुर्वेदिक एवं औषधीय गुणों की जानकारी देते हुए बताया कि मेहंदी केवल हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शीतल तासीर वाला औषधीय पौधा भी है, जिसका उपयोग विभिन्न रोगों में लाभकारी माना जाता है।विद्यालय की शिक्षिका वसुंधरा देवी ने छात्राओं को मेहंदी के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व से अवगत कराया तथा भारतीय परंपराओं को संजोकर रखने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा की विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं को आगामी 15 अगस्त के समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में के.पी. सिंह शाक्य, रूबी शर्मा, बलबीर, सुमन, मीरा देवी, तराना शुजात, नंदन पाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
