बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

कन्नौज/ बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर शिल्पा वर्मा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली कन्नौज जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा दिनांक 26.07.2026 को पाल चौराहा अण्डर पास से मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1. राहुल कुमार पुत्र असेसर राय निवासी ग्राम चकेशो थाना महनार जिला वैशाली (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष 2. मनी कुमार पुत्र वीरेन्द्र राय निवासी महुआ रामराय थाना महुआ जिला वैशाली (बिहार) उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पिकअप गाडीं नं0- BR 01 GP 0712 से 24 अदद पेटी (रायल ग्रीन) व 19 अदद पेटी (सिगनेचर) हरियाणा मार्का शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0 437/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:–
- राहुल कुमार पुत्र असेसर राय निवासी ग्राम चकेशो थाना महनार जिला वैशाली (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष
- मनी कुमार पुत्र वीरेन्द्र राय निवासी महुआ रामराय थाना महुआ जिला वैशाली (बिहार) उम्र करीब 20 वर्ष
पूछताछ का विवरण -अभि0गण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों पर लेकर बिहार ले जाते हैं । बिहार में शराव पर प्रतिबन्ध है तो यह शराव वहाँ पर ऊंचे दामों में विक्री कर देते है । इससे जो पैसा हमें प्राप्त होता है उसे बराबर -बराबर हिस्सा करके आपस में बाँट लेते हैं जिससे हम अपने परिवार का पालन पोषण व अपने शौक पूरे करते है ।
बरामदगी का विवरण :-
1.24 अदद पेटी (रायल ग्रीन)
2.19 अदद पेटी (सिगनेचर)
3.एक पिकअप न0 BR01GP0712
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम:-
- कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली कन्नौज
- प्रभारी निरीक्षक रंजना पाण्डेय थाना तालग्राम कन्नौज
- म0रि0का0 दुर्गेश
- उ0नि0 राजेश कुमार रावत
- का0 गजेन्द्र
- का0 अर्जुन लाटियान
- का0 सोनू कुमार
- का0 सचिन कुमार
- रि0का0 अभिषेक सिंह
- रि0का0 अवधेश गिरि
- रि0का0 आनन्द कुमार
