MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज में पैरवी अधिकारियों की कार्यशाला, लंबित अभियोगों के त्वरित निस्तारण और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जोर –
महराजगंज। विचाराधीन अभियोगों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण और न्यायालयों में सुदृढ़ पैरवी के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज स्थित सभागार में पैरवी अधिकारियों की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने की।
कार्यशाला में जनपद के राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पैरवी अधिकारी, पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी सहित अभियोजन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान लंबित अभियोगों में प्रभावी पैरवी, साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन एवं प्रस्तुतीकरण, गवाहों की समय पर उपस्थिति, विवेचना और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय तथा न्यायालय की आपत्तियों के त्वरित अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
अधिकारियों को प्रत्येक विचाराधीन अभियोग की नियमित समीक्षा करने और पुलिस-अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, दोषसिद्धि दर में वृद्धि और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *