महराजगंज (कोठीभार): थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी गाजर टोला में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेसरारी गाजर टोला निवासी गुजिया देवी (50 वर्ष) पत्नी स्व० श्रीकांत साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे गाली-गलौज की बात को लेकर उनके भतीजे नरसिंह पुत्र पडोही साहनी ने उनसे विवाद कर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक-पटककर पीटा और जान से मारने की धमकी दी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

​घटना के बाद पीड़िता ने शाम करीब 6:01 बजे कोठीभार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी नरसिंह के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (गाली-गलौज व अपमान) और 351(3) (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की अग्रिम जांच की जा रही है।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *