बदायूं। जनपद के इस्लामगंज क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक UP 24BH 9381 और एक सफेद-नीले रंग के ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और ऑटो का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
1 view
