लखीमपुर खीरी
सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
आगामी कांवड़ यात्रा और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के सावन मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग ली।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा न हो और श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन की मुख्य तैयारियां

  1. सुरक्षा व्यवस्था: यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिस और सादे वस्त्रों में पुलिस की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे, ड्रोन कैमरों से निगरानी और कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी।
  2. यातायात प्रबंधन: भारी वाहनों के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। निर्धारित कांवड़ मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
  3. श्रद्धालुओं की सुविधा: मार्ग में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था नगर पालिका और संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। डीजे की ऊंचाई और ध्वनि को लेकर शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा
    जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित और आस्था पूर्ण वातावरण में संपन्न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें
    वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि “मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और तत्काल कार्रवाई होगी
    इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *