ब्रेकिंग महोबा | थाना चरखारी का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने शनिवार को थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय तथा थाना परिसर का जायजा लिया और अभिलेखों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की।
एसपी ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, मुकदमाती माल के समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी, प्रभावी पुलिस व्यवस्था तथा जुलूस एवं शोभायात्राओं के शांतिपूर्ण और सकुशल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अरबाज़ हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, महोबा
MD News (बहुआयामी समाचार)

