एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों -अजीत यादव

गोण्डा- जनपद गोंडा में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली देहात अन्तर्गत पुलिसचौकी सालपुर इंचार्ज सावन सिंह ने पुलिस बल के साथ सालपुर बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया । चौकी इंचार्ज सावन सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान इंचार्ज सावन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

16 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed