जनपद गोण्डा पुलिस को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को मिलेगी नई गति-
एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा
गोंडा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 01.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय द्वारा यूपी-112 कार्यालय से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से ओवर स्पीड, लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट वाहन संचालन, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना तथा अन्य यातायात संबंधी उल्लंघनों की प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही वाहन में लगे आधुनिक कैमरे एवं उपकरण साक्ष्य संकलन में भी सहायक होंगे, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय द्वारा बताया गया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना गोण्डा पुलिस की प्राथमिकता है। इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के साथ-साथ वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन की भावना भी विकसित होगी।
इस अवसर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

