लोधेश्वर महादेवा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

रामनगर बाराबंकी

श्रावण मास में लगने वाले लोधेश्वर महादेव मेले की स्थितियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रात में रामनगर सर्किल के लोधेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले श्रावण मास मेला/कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था,डायवर्जन,आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने के लिए पुलिस पिकेट पेट्रोलिंग का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा में आने वाले किसी श्रद्धालु को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाए।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed