रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर | जी.टी. रोड स्थित कौशल्या होटल (निकट रोडवेज बस स्टॉप) में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी मौजूद रहे।
​बैठक के दौरान जिले के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया। साथ ही, संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
​नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
​जिला उपाध्यक्ष: रज्जन साहू
​जिला मंत्री: समीर मिश्रा
​संगठन मंत्री: अभय गुप्ता एवं दीपक जायसवाल
​सक्रिय सदस्य: प्रदीप साहू एवं हसन
​बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जय किशन ने कहा, “हमारा संगठन सदैव व्यापारियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।” वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने जोर देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य हर छोटे-बड़े व्यापारी को एक मंच पर लाना है, ताकि किसी को अकेले संघर्ष न करना पड़े।
​कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सलामत अली, संरक्षक श्रवण कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रेम दत्त उमराव, प्रशांत सिंह चौहान, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह, शिव प्रसाद, कैसे अहमद और भंवर सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *