प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामपुर एसपी का बड़ा खुलासा, 5 तस्कर गिरफ्तार; डेढ़ करोड़ की स्मैक कट पाउडर बरामद
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनपद पुलिस की बड़ी सफलता का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 473 ग्राम स्मैक, 2.130 किलोग्राम स्मैक कट पाउडर (अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये), 8 मोबाइल फोन, 71 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हमसफर चौक से मिलक बेनजीर रोड स्थित पुल निर्माण स्थल के पास सीमेंट के गाटरों के बीच छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फाजिल, कासिम, जावेद उर्फ पोटा उर्फ गुड्डू, फैजान और इमरान के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed