MD news, District Buro Chief, Navin Krishna.

देवघर, देवघर में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच, भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण से समाज में अपना परचम लहराते हैं के तहत नमो सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया पूरे श्रावण मास में पांच से दस हजार लोगों के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन, विश्राम देवघर एम्स के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। गोड्डा संसदीय क्षेत्र के प्रिया सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के अनुसार,” हमारे देवघर, गोड्डा, दुमका के भाजपा कार्यकर्ता चौबीस घंटा शिव भक्तों के सेवा के लिए समर्पित रहेंगे ” । गोड्डा के जननायक और यशस्वी सांसद एवं विकास पुरुष डॉ. निशिकांत दुबे जी की धर्मपत्नी, सेवा, संस्कार और समर्पण की संजीव प्रतिमूर्ति, सादगी, शालीनता एवं सौम्यता की अनुपम मिसाल श्रीमती अनु कांत दुबे जी की जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ, मिशन गोड्डा लोकसभा एक ऐसा अभियान है जो गोड्डा संसदीय क्षेत्र के विकास एवं जन सेवा पर केंद्रित है, यह अभियान डॉ. निशिकांत दुबे के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है जिनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनु कांत दुबे जी को हाल ही में जन्मदिवस की शुभकामना दी गई है। श्रावणी मेले में सेवा व्यवस्था हर वर्ष अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु – केंद्रित होती जा रही है। ‘नमो सेवा शिविर’ इस परिवर्तन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सेवा भावना के साथ आधुनिक प्रबंधन का प्रभावी समन्वय देखने को मिलता है।
नि:शुल्क भोजन, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम की व्यवस्था, साफ – सफाई और सुव्यवस्थित संचालन
जैसी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर कांवड़ियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सहज और आरामदायक बनाया गया है।
यह शिविर केवल सुविधाएं उपलब्ध कराने तक नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि, जब सेवा में समर्पण, दूरदर्शिता और बेहतर प्रदर्शन का समावेश होता है, तो आस्था का सम्मान और श्रद्धालुओं का विश्वास दोनों और अधिक मजबूत होते हैं। आधुनिक सोच और सेवा भाव का यह समन्वय श्रावणी मेले की व्यवस्था को नई पहचान प्रदान करता है। यह शिविर 1 अगस्त 2026 तक चलेगा।
गोड्डा संसदीय क्षेत्र में विकास की गति पिछले 12 वर्षों में काफी तेज हुई है। जिसमें रेल, सड़क, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्र में विस्तार हुआ है। देवघर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ रही है। और एम्स में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार हो रहा है।
संसद रत्न पुरस्कार समिति व प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे को 17वीं बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयन किया गया पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में जुलाई 2026 में आयोजित किया गया था । इसी समारोह में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। समिति द्वारा डॉ. दुबे को यह सम्मान संसद में सक्रिय भागीदारी, नियमित प्रभावशाली उपस्थिति एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के कारण प्रदान किया गया है।
18वीं लोकसभा में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सत्र के दौरान प्रारंभिक बहसों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिसके आधार पर ज्यूरी समिति ने उनके नाम का चयन किया था । संसद रत्न अवार्ड की स्थापना वर्ष 2010 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणा से की गई थी। इस सम्मान का उद्देश्य संसद और संसद समितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करना है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *