ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा राया
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर बनवारी सैनी

सावन का पवित्र महिना चल रहा है और आज प्रथम सोमवार है।

मुख्य मंदिरों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण आए हैं। कांवड़ियों के मूवमेंट के मार्गों का मेरे और डीएम साहब के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। सभी विभाग के लोग भी साथ में मौजूद हैं। पेड़ों की छंटाई, आसपास की साफ-सफाई, जो शिविर लगे हैं उन पर पर्याप्त व्यवस्था हो, लाइटिंग की व्यवस्था हो, सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से पुलिस का डिप्लॉयमेंट, हॉस्पिटल्स में रूम्स आरक्षित करना और साथ ही साथ एंबुलेंस का कांवड़ मार्ग पर प्लेसमेंट करना इन सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया है। सादे वस्त्र में भी पुलिस बल लगाया गया है। ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। सभी लोग क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो कांवड़िए जल लेकर के आ रहे हैं, मंदिर पर चढ़ा रहे हैं, वह एक अच्छे और सुगम वातावरण में आएं, दर्शन करें, अभिषेक करें और फिर अपने गंतव्य को जाएं।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed