सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पवित्र सावन के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज क्षेत्र (भटगवा)।पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को डुमरियागंज क्षेत्र के भटगवा गांव में स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में तड़के से ही शिव भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सावन के इस पावन अवसर पर बोल बम यात्रा के साथ भटगवा, सेमवाडीह, पोखरा, काजी, हल्लौर, बेवा चौराहा, सिकाहारा, जाखौली और तिलगड़िया समेत आस-पास के तमाम गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। मंदिर परिसर में भारी संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।इस धार्मिक आयोजन और बोल बम यात्रा को सफल बनाने में क्षेत्र के प्रकाश अग्रहरि, प्रभु गौतम, मेवालाल, विद्यासागर, ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, संतोष अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि, जग्गी लाल अग्रहरि, महिपाल यादव, धर्मपाल, शिवकुमार, रितेश, राधेश्याम अग्रहरि, तिलक राम और मनोज यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा। सुरक्षा और व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से भक्तों ने जलाभिषेक संपन्न किया


