आचार्य त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल के पिता पं. उमाशंकर शुक्ल को सर्वदलीय श्रद्धांजलि

वाराणसी। काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं दिव्य दर्शन ज्योतिष केन्द्र के संस्थापक आचार्य त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल के 95 वर्षीय पिता पं. उमाशंकर शुक्ल के निधन पर चितईपुर स्थित सुदामा फाउंडेशन में सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजीव गौतम ने की तथा संचालन कवि इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ ने किया।
वक्ताओं ने पं. उमाशंकर शुक्ल को सरल, मृदुभाषी एवं समाजसेवी व्यक्तित्व बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कर्नल रणजीत उपाध्याय, पं. गंगा सहाय पाण्डेय, पं. कमलाकांत उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी ‘गणेश’, डॉ. महेंद्र तिवारी ‘अलंकार’, डॉ. गिरीश पाण्डेय ‘काशिकेय’, डॉ. धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *