
सावन माह के प्रथम सोमवार पर समाजसेवी लक्ष्मीकांत कांत मिश्रा ने शिव भक्तो मे शीतल पेय प्रदार्थ वितरण किया
वाराणसी आज सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के भक्त लक्ष्मीकांत कांत मिश्रा उर्फ “किशमिश गुरू” के नेतृत्व मे शिव भक्तो मे शीतल पेय पदार्थ मैगो जूस का वितरण किया गया । “किशमिश गुरू” के परिजनो द्वारा 25 वर्षो से लगातार बाँसफ़ाटक पर भंडारे का आयोजन किया जाता है । आज भंडारा का पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर हजारो शिव भक्तो मे आम का जुस वितरीत किया गया । बांसफटक स्थित होटल आदेश पैलेस के मुख्य डायरेक्टर लक्ष्मी कांत मिश्रा उर्फ किशमिश गुरु ,पत्नी सुनीता मिश्रा, पुत्र आदित्य मिश्रा ,पुत्री अदिति मिश्रा ,छोटे पुत्र ब आदेश मिश्रा और परिवार के सभी पाँच अलग अलग गुल्लक में पूरे साल अपने अपने पैसो को साल भर तक इकट्ठा करते है और उस पैसे द्वारा हर सावन के पहले सोमवार से आखरी सोमवार तक कांवड़ियों एवं शिव भक्तो मे प्रसाद वितरण करते है। आज सावन माह के प्रथम सोमवार पर आज भंडारा के माध्यम से मैंगो जूस वितरण करने वालो मे प्रमुख रूप से लक्ष्मीकांत कांत मिश्रा उर्फ “किशमिश गुरु ” वरिष्ठ महिला सपा नेत्री एवं कैन्ट प्रभारी रीबू श्रीवास्तव,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”,पूर्व पार्षद विजय यादव “विज्जू” पूर्व पार्षद वरूण सिंह,पूर्व पार्षद बलवंत सिंह,पार्षद मनोज सिंह,राहुल यादव,अनुप मालवीय,मयंक जैन,अमिताभ दिक्षित,बृजेश कपूर,खुर्शीद भाई,योगेंद्र सिंह,श्यामू यादव,ज्ञानू यादव,उमेश यादव,धर्मेंद्र यादव,बबलू तिवारी, गोविंद यादव,शुभम यादव,आदि लोग उपस्थित थे ।
