ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
चिंताहरण महादेव मंदिर पहुंचे एसएसपी, सावन के पहला सोमवार पर कावड़ यात्रा का पहला बयान
*पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर एवं सावन के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्री चिंताहरण महादेव मंदिर तथा आस-पास के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से परिसर का अवलोकन किया। सावन/श्रावण माह के पावन अवसर पर पवित्र कांवड़ यात्राओं को सुरक्षित, सुगम, एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने लक्ष्मी नगर, लक्ष्मी नगर तिराहा, यमुना एक्सप्रेस-वे राया कट, थाना राया क्षेत्रान्तर्गत बिचपुरी चौकी तथा अलीगढ़ बॉर्डर तक निरीक्षण किया।


