समाजवादी छात्र सभा ने किया बरेली कॉलेज में प्रदर्शन कर छात्रों के हित में रखी मांगे।
एम डी न्यूज़
बरेली कॉलेज बरेली में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को परीक्षा हाल की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग को ब्लॉक कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद, छात्र एकता जिंदावाद, और इंकलाब जिंदावाद के नारे लगाये। छात्रों ने अपनी माँगो को लेकर चेतावनी दी की कॉलेज प्रशासन उनकी माँग पर ठोस निर्णय लेने मे असमर्थ है तो वह भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज के खेल मैदान का उपयोग किसी भी राजनैतिक या सरकारी कार्यक्रम के लिये ना किया जाये। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को छात्रावास परिसर से हटाकर मुख्य स्थान पर सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाये, खेल सुविधाओं की हो रही दयनीय स्थिति को सुधारा जाये, और छात्रों के लिये बेहतर संसाधन उपलव्ध कराने के साथ लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव को तत्काल बहाल करने की माँग रखी। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष विक्रांत पाल सिंह, प्रदेश सचिव संजय मेवाती, शिवप्रताप सिंह, दीपक यादव, अमर यादव, किशन यादव व अन्य छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *