निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने राकेश गुप्ता के घर से नरेश गुप्ता के घर तक निर्मित की जा रही सड़क की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

यह सड़क लगभग 70 मीटर लंबी एवं 9 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा कॉलोनी के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हाथरस से इमरान मलिक की खबर
