अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज

रुदौली क्षेत्र के बाबा बाज़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित माँ कामाख्या पुलिस चौकी के नए प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक हर्षित मिश्रा ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान चौकी प्रभारी धनीराम वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हर्षित मिश्रा ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ कामाख्या देवी धाम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से चौकी का प्रभार संभाला।
हर्षित मिश्रा इससे पहले रुदौली कोतवाली के हल्का नंबर 1 एवं 2 के प्रभारी के रूप में तैनात थे। उनके कार्यकाल को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए सराहा गया। वहीं, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा की कार्यशैली और सेवाओं की भी क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की।
पदभार ग्रहण करने के बाद चौकी प्रभारी हर्षित मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
