सत्येन्द्र कुमार/ब्यूरो
आज बुंदेलखंड की शान पद्म विभूषण राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त उर्फ दद्दा की 140वीं जयंती के अवसर पर जालौन की गहोई धर्मशाला के सभागार में नटराज संगीत एवं नृत्य अकादमी, जालौन एवं एम.एल. कॉन्वेंट स्पेस साइंस लैब स्कूल केबच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
आज का कार्यक्रम गहोई वैश्य पंचायत समिति जालौन और भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जालौन के संयुक्त तत्वाधान में गौरी धर्मशाला सभागार में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिशा शुक्ला (शिक्षिका) एवं कशिश (कक्षा 8) द्वारा प्रस्तुत मधुर सरस्वती वंदना ध्वज गीत तथा माँ पर आधारित भावपूर्ण गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके पश्चात पलक (कक्षा 8) एवं प्रद्युम्न (कक्षा 8) ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के जीवन, साहित्य, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। दोनों विद्यार्थियों के विचारों की उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं ने मुक्त कंठ से सराहना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नटराज म्यूजिक अकादमी, जालौन के विद्यार्थियों ने आकर्षक बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में कशिश (कक्षा 8) ने हारमोनियम, अंश (कक्षा 7) ने तबला तथा प्रद्युम्न (कक्षा 8) ने खंजरी पर उत्कृष्ट संगत की। वहीं अभय (कक्षा 7), पलक (कक्षा 8) एवं तरुण (कक्षा 10) ने अपने मधुर स्वरों से बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसी क्रम में एम.एल. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों आकांक्षा (कक्षा 5), स्नेहलता (कक्षा 5), जानवी (कक्षा 6), गौरी (कक्षा 7) एवं पायल (कक्षा 7) ने लोकप्रिय लोकनृत्य “घर मोरे परदेसिया” की रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों की भरपूर प्रशंसा प्राप्त की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों अंश, चिराग, पार्थ, शुभम, कनक एवं हंश (कक्षा 7) द्वारा प्रस्तुत सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के आदर्शों, साहित्यिक योगदान तथा राष्ट्रभक्ति के संदेश को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
नटराज म्यूजिक अकादमी, जालौन के संगीत प्रशिक्षक आचार्य विजय (ग्वालियर घराना) तथा एम.एल. कॉन्वेंट स्कूल की क्राफ्ट एवं ड्रामा कोच अंजलि , नृत्य प्रशिक्षिका श्रद्धा के साथ संगीत कोच (वोकल) दिशा जी का अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ।
नटराज संगीत कला एवं खेल अकादमी और एमएल कन्वेंट स्पेस साइंस लैब स्कूल के सभी बच्चों का सम्मान भारत विकास भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष आनंद कुमार अनंत कुमार रोहित पंचायत अध्यक्ष विवेक कुमार एवं सेवानिवृत अध्यापक सतीश सेंगर दादा के द्वारा संपन्न हुआ। साथ ही एमएल कन्वेंट स्पेस साइंस लैब स्कूल एवं नटराज कला संगीत एवं खेल अकादमी के प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता जी का अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गणेश समाज के सभी पदाधिकारी, भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारी और समाज के अन्य समाजसेवी महेंद्र पाटकर मृदुल, रिटायर्ड NCC ऑफिसर सुनील यादव, अनुराग निरंजन, HDFC बैंक प्रबंधक राहुल कुमार, आदि के साथ-साथ मीडिया क्षेत्र के दिग्गज आलोक खन्ना राजेंद्र प्रथम सत्येंद्र आदि भी उपस्थित रहे।
