रिपोर्टर सलमान मलिक

दौलतपुर बिल्लौच। मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम दौलतपुर बिल्लौच में हजरत इमाम हुसैन व हजरत इमाम हसन की याद में मोहर्रम के सवा महीने बाद चेहल्लुम का ताजिया श्रद्धा एवं अकीदत के साथ निकाला गया। ताजिया जामा मस्जिद से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होता हुआ कर्बला पहुंचा। वहां रस्में अदा करने के बाद ताजिया पुनः मदरसे पर लाकर खड़ा किया गया, जहां मर्सिया पढ़ा गया तथा अखाड़े के कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ताजिये का फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर-5 के प्रत्याशी सलीम अहमद, ग्राम प्रधान अब्दुल्ला उर्फ मृदु सैफी, समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी, समाजसेवी आमिर खान, जहीरूद्दीन अंसारी, ताजिया कमेटी के सदर हामिद खान, रिजवान अंसारी, जाहिद उर्फ कल्न, वसीम कुरैशी, शरीफ खान, हनीफ खान, फुरकान कुरैशी, सरफराज खान, आसिफ अंसारी, इलियास खान, आरिफ खान, दलिया मलिक, पप्पू खान, साजिद उर्फ हेडन खान, सलीम मलिक, अरशद मलिक, इम्तियाज खान, सफीक सैफी, मयूर खान, फैजाब उस्मानी, फिरासत खान, सोहेल शोएब मलिक, शहजाद मलिक, नाजिम खान, नजीर खान, हाजी अफसर खान, अरमान मलिक, विधानसभा अध्यक्ष फिरोज इदरीसी, अमीर हसन खान, ग्राम चौकीदार रियासत अली, अब्दुल हकीम सैफी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अकीदतमंद मौजूद रहे।

चेहल्लुम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी श्रीकांत सत्यार्थी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *