अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित राजकीय हाईस्कूल शुजागंज को राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किए जाने की मांग अब विधानसभा तक पहुँच गई है। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के माध्यम से विधानसभा में इस संबंध में याचिका (नस्ती-ख) प्रस्तुत की गई है।याचिका में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की सुविधा और बेहतर शैक्षिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हाईस्कूल को इंटर कॉलेज में परिवर्तित करने की मांग की गई है। बताया गया है कि विद्यालय के इंटर कॉलेज बनने से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
इस संबंध में अरविंद कुमार वर्मा, डाक्टर योगेन्द्र गुप्ता,संतोष,ग्राम प्रधान आंनद गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य निवासियों की ओर से भी मांग का समर्थन किया गया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस जनहित की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द ही विद्यालय को इंटर कॉलेज का दर्जा प्रदान करेगी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *