अजीतमल रिपोर्टर – मुस्कान

बाबरपुर इस्लामनगर में चेहल्लुम पर शांतिपूर्ण माहौल में निकला ताजिया जुलूस, अकीदतमंदों ने अदा की फातिहा

अजीतमल –
बाबरपुर चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को बाबरपुर के इस्लामनगर क्षेत्र में पारंपरिक ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। दोपहर लगभग 3:00 बजे ताजिया इस्लामनगर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मुगल रोड पहुंचा। इसके बाद जुलूस लोटन साह वाले बाबा के स्थान पर पहुंचा, जहां शाम लगभग 7:00 बजे ताजिया रखा गया।

इस अवसर पर फातिहा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धा एवं अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और अनुशासन का वातावरण बना रहा तथा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
चेल्लम ताजिए का परमिशन रोहित फारुकी और ताजिया उठाना देखे ख तले फारूक की सद्दाम फारूक की और उनकी कमेटी के सदस्यों द्वारा की जाती है। मौके पर मौजूद रहे समीर,मोहम्मद,आदिल,फैजान कुनैन, हसनैन,सद्दाम आदि लोग मौजूद रहे।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed