हाथरस, 4 अगस्त 2026। सादाबाद गेट स्थित बांके भवन पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक कुमार का स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका माल्यार्पण कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक कुमार ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश चंद्र थान सिंह डब्बू कपिल अरविंद सहित अनेक व्यापारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

31 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed