डॉ रामानन्द गवांर याद किये गये

पडरौना कुशीनगर। निराला शब्द संवाद मंच द्वारा भोजपुरी के प्रख्यात कवि डॉ रामानन्द गवांर का १७वां स्मृति दिवस पटहेरवा स्थित उनके पैतृक निवास के अतिथि कक्ष में मनाया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में साहित्यकारों ने उनके प्रति श्रद्धा के काव्य सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ सुधाकर तिवारी व संचालन पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ कवि जीतेन्द्र पाण्डेय जौहर ने किया।इस अवसर पर हरेन्द्र पाण्डेय आदर्श,उमेश चौबे अश्क,बच्चा सिंह सूर्यवंशी,हरेश राय बेदर्दी, सत्यप्रकाश शुक्ल बाबा,श्याम नारायण गुप्त,मंगल प्रसाद, डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम,ब्रजेश त्रिपाठी, दीपराज दीपक,अवध किशोर अवधू,आकाश महेशपुरी,संदीप, नन्दलाल कान्ति पति ने काव्य सुमन की लड़ियां अवसर के पल में पिरोई। कार्यक्रम प्रारंभ के पूर्व डॉ गंवार के ज्येष्ठ पुत्र भूपेन्द्र राय ने आगन्तुक साहित्यकारों व नागरिकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य चन्द्रिका सिंह व केदार सिंह नेता जी ने डॉ गंवार के जीवन पर विशद चर्चा की।इस अवसर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
,

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed