अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

रुदौली विधानसभा क्षेत्र के स्थित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम
समाजसेवी बाबा आनंद गिरी ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अयोध्या से मुलाकात कर नगर पंचायत क्षेत्र के कोरैया स्थित गोड पुरवा गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गांव की कच्ची सड़क कीचड़ और जलभराव से पूरी तरह बदहाल हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है।
बाबा आनंद गिरी ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो जाते हैं और आपातकालीन स्थिति में वाहन गांव तक पहुंचने में कठिनाई महसूस करते हैं।
उन्होंने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में निराशा का माहौल है।
समाजसेवी ने सीडीओ से मांग की कि जनहित को देखते हुए गोड पुरवा गांव की सड़क का शीघ्र सर्वे कराया जाए और इसे विकास योजनाओं में शामिल कर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क किसी भी गांव के विकास की पहली आवश्यकता होती है। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में लोगों को लाभ मिलेगा।
बाबा आनंद गिरी ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करेगा, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने भी पक्की सड़क निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से वर्षों पुरानी समस्या का अंत होगा और गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *