MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमा

रोहिन नदी के तटबंधों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा –
महराजगंज। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर ने सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के अधिकारियों के साथ तहसील सदर क्षेत्र में रोहिन नदी के प्रमुख तटबंधों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान

जरडी-डोमरा तटबंध, चेहरी तटबंध, अमहवां रिंग तटबंध, लक्ष्मीपुर रिंग तटबंध तथा अनंतपुर-बड़हरा तटबंध की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा उपायों, संवेदनशील स्थलों, बाढ़ सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता एवं विभाग द्वारा किए गए सुरक्षात्मक कार्यों का गहन परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने निरीक्षण में तटबंधों की स्थिति

संतोषजनक पाई। हालांकि उन्होंने निर्देश दिए कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्थापित होने वाली बाढ़ चौकियों पर आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी देरी के संचालित किए जा सकें।

इसके साथ ही तटबंधों पर लगातार निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की कटान, रिसाव या अन्य असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल देने तथा आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित

अधिकारियों को दिए गए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संभावित

आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed